सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता प्रदान


 


शेख अफरोज हरदा/जिले की ग्राम पंचायत दीपगांव कला निवासी एक व्यक्ति की गुरुवार को हुए सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु हो जाने से गांव में शोक की लहर फैल गई। इस दर्दनाक हादसे से मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शासन की मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सोमवार को ग्राम पंचायत दीपगांव कला के सरपंच रवि शंकर मीणा, पंचायत सचिव रूपसिंह चंदेल एवं पंच बाबू पटेल ग्रामवासी राधाकिशन कलम की उपस्थिति में मृतक के निवास स्थान पहुंचे। जहां मृतक की पत्नी सावित्री बाई   को संबल कार्ड के अंतर्गत ₹5,000 की नगद राशि प्रदान की गई। यह राशि अंत्येष्टि सहायता के 

उल्लेखनीय है कि संबल कार्ड पर मिलने वाली ₹5,000 की यह राशि अंत्येष्टि सहायता योजना के अंतर्गत प्रदान की जाती है, जो मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के परिवारों को मृत्यु की स्थिति में तुरंत आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि कठिन समय में उन्हें अंतिम संस्कार के लिए किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सरपंच रवि शंकर मीणा ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाली शेष सहायता राशि के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर संबंधित विभाग को प्रकरण शीघ्र भेजा जाएगा, ताकि शासन की ओर से मिलने वाली पूरी सहायता परिवार को प्राप्त हो सके।

पंच बाबू पटेल एवं अन्य उपस्थित ग्रामीणों ने भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शासन की इस योजना को गरीब, श्रमिक एवं असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

ग्राम पंचायत दीपगांव कला द्वारा समय पर सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया गया, जिसकी ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।