शासकीय कन्या माध्यमिक शाला सिराली में 15 अगस्त के पावन पर्व पर सुबह 7:00 बजे झंडा बंधन किया गया।


           सिराली  /शासकीय  कन्या माध्यमिक शाला सिराली  में 15 अगस्त के पावन पर्व पर सुबह 7:00 बजे झंडा बंधन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक  7 की  पार्षद महोदया  पंकज माधवी गुप्ता और वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद सुधा जितेंद्र मालवीय उपस्थित रहे कार्यक्रम के शुभारंभ में मा  सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया झंडा बंधन वरिष्ठ शिक्षक श्री महेंद्र सिंह कौशिक के द्वारा किया गया इसके  पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत  शाला  परिवार के द्वारा किया गया  शाला में  संस्कृति कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी गई अपने उद्बोधन में पार्षद माधवी  गुप्ता ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस  की हार्दिक शुभकामनाएं दी और  उनके  उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया पार्षद सुधा मालवीय ने सभी बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के अंत में प्रधान  पाठिका   शशि कला कनौजिया ने सभी मुख्य अतिथि और एसएमसी अध्यक्ष विजय का आभार व्यक्त किया और कहां की समय-समय पर आप शाला  में सहयोग  प्रदान करते रहे और इस प्रकार अपनी कृपा दृष्टि शाला परिवार पर बनाए रखें कार्यक्रम के बाद सभी बच्चे प्रभात फेरी के रूप में गांधी चौक पर पहुंचे जहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वचन सीएमओ के द्वारा किया गया मध्यान भोजन में सभी बच्चों को विशेष भोजन खीर पुरी और लड्डू वितरित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा विद्यालय में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद मालवी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में  सईदा  खान मैडम शगुफ्ता अंजुम खान राखी गुप्ता महेंद्र सिंह कौशिक वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे।