IAS रानी बंसल मध्य प्रदेश सरकार ने किया बर्खास्त।
भोपाल ,, मध्य प्रदेश राज्य शासन ने 2015 बैच की आईएएस अधिकारी रानी बंसल की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वे बागली एसडीएम रहते हुए वर्ष 2019 से सेवा से गायब हैं। उन्होंने शासन को अवकाश की सूचना भी नहीं दी है और शासन को ओर से दिए गए नोटिसों का जवाब भी नहीं दिया है।
इसके मद्देनजर केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने डीम्ड रेजिग्नेशन (स्वत: त्यागपत्र) के जरिए नौकरी से हटाने के आदेश दिए हैं। भारत सरकार ने उनकी सेवा समाप्ति का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। राज्य शासन ने रेजिग्नेशन के जरिए उन्हें पद से हटाने के आदेश जारी किया है।