बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता अभियान जोरो पर
मुख्य अतिथि माननीय ज्ञानेश्वर गजभिये ने अपने उदबोद्धन में कहा कि मध्यप्रदेश में दलितों पिछड़ो आदिवासी व अल्पसंखको आये दिन अत्याचार हो रहे है वर्तमान सरकार सिर्फ वोट के लिए इनका इस्तेमाल करती है इनको सच्चा न्याय बसपा की सरकार में ही मिलेगा।उन्होंने आगे कहा कि बसपा सदस्यता अभियान चला रही है।हरदा जिले को 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रभुदयाल उमरिया बसपा जिला प्रभारी ने कहा है कि चुनावी वर्ष में जनता को भाजपा कांग्रेस आपको वोट के लिए लुभावने सपने दिखाती है लेकिन असल मुददों पर कोई कार्य नही करती ।आज मंहगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
प्रेम गन्नोरे जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकता सदस्यता अभियान तेजी से चला रही है विधानसभा चुनावो में बसपा का हाथी चुनाव की तस्वीर बदलेगा।कार्यकम में जिले के पदाधिकारियों ने प्रहलाद राठौर जिलाउपाध्यक्ष सुनील लोहारे नगरध्यक्ष है दयाराम राठोर विधानसभा अध्यक्ष एवं रामेश्वर डोंगरे नगर उपाध्यक्ष, दीपक जामने विधानसभा सचिव, शुभम तिलवारी विधानसभा अध्यक्ष टिमरनी,अलीम खान आदि लोग बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।मंच का सफल संचालन जिला महासचिव संजय निवारे ने किया।

