प्रत्येक व्यक्ति के लिये प्रदेश शासन के आदेश।

  राज्य शासन ने प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति के लिये घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों पर निकलते समय मॉस्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य किया है। सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना मॉस्क/फेस कवर के सार्वजनिक स्थल पर जाना एपिडेमिक एक्ट का उल्लंघन माना जायेगा तथा संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मॉस्क अथवा होम मेड तीन परतों वाला फेस कवर उपयोग में लाया जा सकता है। होम मेड मॉस्क/फेस कवर को साबुन से सफाई से धोकर पुन: प्रयोग किया जा सकता है। मॉस्क/फेस कवर उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा/रुमाल/दुपट्टा इत्यादि को भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। कभी भी उपयोग में लाया हुआ फेस कवर अथवा मुँह-नाक में ढंकने में प्रयुक्त गमछा आदि का पुन: प्रयोग उसे साबुन से अच्छी तरह साफ किये बिना नहीं किया जाये।


Popular posts
ग्राम पंचायत मोरगढ़ी में "आदि कर्म योगी अभियान" के अंतर्गत सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ
Image
स्व-सहायता समूह और बैंक बीसी के बीच विवाद, सिराली थाने तक पहुंचा मामला
Image
नहाली कला निवासी महिला ने परिवार की सुरक्षा को लेकर की एसपी से गुहार, कार्रवाई न होने पर जताई नाराज़गी
Image
गैरकानूनी कॉलोनियों का खेल खत्म! कलेक्टर जैन की सख्ती से मचा हड़कंपहरदा में अवैध कॉलोनाइजर्स पर कलेक्टर की गाज, चार पर नोटिस – बाकी सिराली वालों पर कब होगी कार्यवाही, बड़ा सवाल
Image
नगर पालिका-अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रोकने सरकार लाएगी अध्यादेश
Image