“मेघदूत’’ एप से मिलेगी मौसम की जानकारी और किसानों को होगा फायदा

किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारियां अब ‘‘मेघदूत‘‘ के जरिए मिलेंगी। इस एप के माध्यम से तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति तथा हवा की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारियां समय-समय पर प्रदान की जावेगी। जो किसानों को उनकी फसलों और पशुओं की देखभाल के तरीके, कृषि कार्यों और सलाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस एप के जरिये मौसम की जानकारी के साथ मौसम पूर्वानुमान से किसान फसल भी बचा सकेंगे। इस एप्लीकेशन बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है किसानों को फसल परामर्श और मौसम की जानकारी के लिये कहीं भटकना न पड़े। मेघदूत एप से किसानों को स्थान, फसल और पशुधन, विशिष्ट मौसम आधारित जानकारी मिलेगी।


प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड

       मेघदूत एप्लीकेशन सभी किसान भाई या सामान्य व्यक्ति मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन में अपना नाम, स्थान भरकर पंजीकृत कर सकते हैं। एप में हिन्दी अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में जानकारी मिलेगी।